बाजुओं में
उफ़, अचाहे ही कसे,
हादसे, बस, हादसे ही हादसे।
चाह थी सब
लोग आपस में रहें,
प्रेम, श्रद्धा, स्नेह, सुख से, मेल से।
क्या पता था,
स्वार्थ निर्मित ट्रैक पर,
कटेंगे हम, नफ़रतों की रेल से।
और भोले
यात्रियों की नियति पर,
व्यंग्य बेपरवाह सिग्नल ने कसे।
मकबरों में
बदल जाना घरों का,
यातनाओं का बहुत लंबा सफ़र।
देखकर भी
लोग क्यों पढ़ते नहीं,
इस तरह पल-पल बिखरने की ख़बर।
फितरतें हर
पल जहाँ पर दाँव दें,
चाहकर भी आदमी कैसे हँसे?
--
अजय गुप्त
अजय गुप्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अजय गुप्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
हादसे ही हादसे : अजय गुप्त 08
आँगन में बासंती धूप : अजय गुप्त 07
आँगन में बासंती धूप : अजय गुप्त
शिखरों से घाटी तक सोना सा बिखर गया,
आँगन में बासंती धूप उतर आई है।
खेतों से पनघट तक
कोहरा ही कोहरा था,
कहीं नहीं हलचल थी
सब ठहरा-ठहरा था।
हिम निर्मित चोली के बटन सभी टूट गए,
मधुऋतु ने कुछ ऐसी ले ली अँगड़ाई है।
प्रकृति, पुरुष सब पर ही
बिखर गया रँग-अबीर,
मस्ती में डूब चुका
है युग चेता कबीर।
लपटों ने भून लिए नर्म चने के बिरवे,
बौराए आमों की बस्ती पगलाई है।
तने हुए तेवर
अलसाई पतवारों के,
अब बिस्तर बाँध रहे
काफ़िले सिवारों के।
तट हैं जागे-जागे सूनी सरिताओं के,
लहरों पर हलचल है, काँप रही क्यारी है।
गतिविधियों के पीछे
भाग रही हैं आँखें,
कोटि-कोटि चेहरों पर
जाग रही हैं आँखें।
मौसम की गर्माहट कर रही प्रमाणित यह,
अब नहीं कहीं सीली कोई दियासलाई है।
--
अजय गुप्त
शाहजहाँपुर (उ.प्र.)
शिखरों से घाटी तक सोना सा बिखर गया,
आँगन में बासंती धूप उतर आई है।
खेतों से पनघट तक
कोहरा ही कोहरा था,
कहीं नहीं हलचल थी
सब ठहरा-ठहरा था।
हिम निर्मित चोली के बटन सभी टूट गए,
मधुऋतु ने कुछ ऐसी ले ली अँगड़ाई है।
प्रकृति, पुरुष सब पर ही
बिखर गया रँग-अबीर,
मस्ती में डूब चुका
है युग चेता कबीर।
लपटों ने भून लिए नर्म चने के बिरवे,
बौराए आमों की बस्ती पगलाई है।
तने हुए तेवर
अलसाई पतवारों के,
अब बिस्तर बाँध रहे
काफ़िले सिवारों के।
तट हैं जागे-जागे सूनी सरिताओं के,
लहरों पर हलचल है, काँप रही क्यारी है।
गतिविधियों के पीछे
भाग रही हैं आँखें,
कोटि-कोटि चेहरों पर
जाग रही हैं आँखें।
मौसम की गर्माहट कर रही प्रमाणित यह,
अब नहीं कहीं सीली कोई दियासलाई है।
--
अजय गुप्त
शाहजहाँपुर (उ.प्र.)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)