महानगर के जंगल में हम
घूम रहे होते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते
संधिपत्र तो लिखे
प्यार की कीमत नहीं चुकी
अपने ही अधरों में बंदी
अपनी हँसी-खुशी
फूटे रिश्तों में
बैलों से जोते
महानगर के जंगल में हम
घूम रहे होते
अम्मा की रामायण-गीता
सहसा रूठ गई
हरिद्वार के गंगाजल की
शीशी फूट गई
पानी पर तिनके की नाईं
घूमे समझौते
शायद हमने कर डाले
अनचाहे समझौते
डा० अश्वघोष
(देहरादून)
डा० अश्वघोष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डा० अश्वघोष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
भरी भीड़ में एकाकी हम 17
भरी भीड़ में एकाकी हम
बने हुए अपवाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
बूढ़े अनुभव जंग लगे-से
काम नहीं आये
थके-थके से देखे हमने
जीवन के साये
संवादों में उगे अचानक
संशय औ॔ अवसाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
जंगल भर में गहमागहमी
भाषा की हलचल
बंदर की मानिंद कर रहे
सब की सभी नकल
एक टिटहरी पढ़ती जाती
अधकचरा अनुवाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
डा० अश्वघोष
(देहरादून)
बने हुए अपवाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
बूढ़े अनुभव जंग लगे-से
काम नहीं आये
थके-थके से देखे हमने
जीवन के साये
संवादों में उगे अचानक
संशय औ॔ अवसाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
जंगल भर में गहमागहमी
भाषा की हलचल
बंदर की मानिंद कर रहे
सब की सभी नकल
एक टिटहरी पढ़ती जाती
अधकचरा अनुवाद
खोज रहे हैं दायें-बायें
रिश्तों की बुनियाद
डा० अश्वघोष
(देहरादून)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)