आसमां में कोहरा छा गया
आसमां में जो कोहरा छा गया
आज मौसम का मज़ा आ गया
सर्दी के आने की हुई है आहट
गर्मी से मिल जाएगी अब रहत
होठो पर आयेगी कंपकंपाहट
तन मन में दौड़ेगी झुरझुराहट
पानी में ये कैसा ठंडापन आ गया
आसमां में जो कोहरा छा गया
आज मौसम का मज़ा आ गया
सर्दी में जठराग्नि भी बढ़ जाती है
पल पल में खाने की भूख सताती है
पकवानों की संख्या बढ़ जाती है
जो भी खाओ आंते सब पचाती है
गर्म हलुए पर जी ललचा गया
आसमां में जो कोहरा छा गया
आज मौसम का मज़ा आ गया
सब वाहन की गति रुक जाती है
समय की गति कहाँ रुक पाती है
जहाँ जाओ वही देरी हो जाती है
यह कोहरे को समझ कहाँ आती है
मुहं से भी धुआ बहार भी धुआ छा गया
आसमां में जो कोहरा छा गया
आज मौसम का मज़ा आ गया
सूरज को बल देता है बदल का आना
नव किरण के लिए जरुरी कोहरा छाना
मिलाने के लिए जरुरी है बिछुड़ा जाना
सवेरे के लिए जरुरी है साँझ का आना
कोहरे से जीवन नव संबल पा गया
आसमां में जो कोहरा छा गया
आज मौसम का मज़ा आ गया
विमल कुमार हेडा
कोटा, राजस्थान
विमल कुमार हेड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विमल कुमार हेड़ा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
सपने शांति के पाले 08
घाव गहरे हैं,
बम विस्फोटों के छाले।
फिर भी हमने,
सपने शांति के पाले।
चाहे जाए बाज़ार या शहर,
या करे कोई कहीं भी सफ़र,
हर पल रहती चौकन्नी नज़र,
कहीं से न हो हमले की ख़बर,
ढा न जाए कोई सिरफिरा क़हर।
दहशतगर्दी के इस माहौल में -
कैसे कोई
शब्दों को गीतों में ढाले।
बात हमले की आम रोज़ हो गई,
आतंकी गठरी सर पे बोझ हो गई,
जनता में नई ख़बर खोज हो गई,
डरने की बात जमींदोज हो गई,
निर्भय रहना सबकी सोच हो गई।
हिन्द की जनता सब कुछ पी जाती -
चाहे बरसा लो
तुम ज़हर-भरे प्याले।
तीज-त्योहार जहाँ के रीति-रिवाज,
ऐसे में खु़शियों की आती आवाज़,
सीमा पर मुस्तैद सेना का जाँबाज,
जिसके बल पर है कल और आज,
जनता को क्यों न हो उस पर नाज़।
अपनी जान की परवाह छोड़ -
वो रहते हैं
औरों के रखवाले।
--
विमल कुमार हेडा
रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ , राजस्थान (भारत)
बम विस्फोटों के छाले।
फिर भी हमने,
सपने शांति के पाले।
चाहे जाए बाज़ार या शहर,
या करे कोई कहीं भी सफ़र,
हर पल रहती चौकन्नी नज़र,
कहीं से न हो हमले की ख़बर,
ढा न जाए कोई सिरफिरा क़हर।
दहशतगर्दी के इस माहौल में -
कैसे कोई
शब्दों को गीतों में ढाले।
बात हमले की आम रोज़ हो गई,
आतंकी गठरी सर पे बोझ हो गई,
जनता में नई ख़बर खोज हो गई,
डरने की बात जमींदोज हो गई,
निर्भय रहना सबकी सोच हो गई।
हिन्द की जनता सब कुछ पी जाती -
चाहे बरसा लो
तुम ज़हर-भरे प्याले।
तीज-त्योहार जहाँ के रीति-रिवाज,
ऐसे में खु़शियों की आती आवाज़,
सीमा पर मुस्तैद सेना का जाँबाज,
जिसके बल पर है कल और आज,
जनता को क्यों न हो उस पर नाज़।
अपनी जान की परवाह छोड़ -
वो रहते हैं
औरों के रखवाले।
--
विमल कुमार हेडा
रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ , राजस्थान (भारत)
रविवार, 23 अक्टूबर 2011
मन कमल मेरा खिल गया : विमल कुमार हेडा 09
देख घटा आषाढ़ की
मन कमल मेरा खिल गया
जब बरसने लगे मेघा
लगा सुख सागर मिल गया
जेठ की तपन से
था वो मुरझाया हुआ
सूरज की अगन से
था वो झुलसाया हुआ
कीच के छूटने से
था वो कुम्हलाया हुआ
जीवन आश टूटने से
था वो अकुलाया हुआ
जो पवन आये बादल लेकर
मन को मयूर मिल गया
देख घटा आषाढ़ की ...
धरापुत्र की गृहस्थी
चलती मेघों के दम पर
जो बिन गरजे बरसे
ऐसे वादों के बल पर
दिन उगता दिन ढलता
सारा खेतों में हल पर
बोया पसीना फसल ऊगाई
चौमासे के जल पर
जो भरे सरिता सागर सब
लगा भगवान मिल गाया
देख घटा आषाढ़ की ...
--
विमल कुमार हेड़ा
टी-3/ 61 एल अणुप्रताप कोलोनी
पो.आ. भाभानगर, रावतभाटा (राज.)
जिला चित्तौड़गढ़, वाया कोटा (राज.)
मन कमल मेरा खिल गया
जब बरसने लगे मेघा
लगा सुख सागर मिल गया
जेठ की तपन से
था वो मुरझाया हुआ
सूरज की अगन से
था वो झुलसाया हुआ
कीच के छूटने से
था वो कुम्हलाया हुआ
जीवन आश टूटने से
था वो अकुलाया हुआ
जो पवन आये बादल लेकर
मन को मयूर मिल गया
देख घटा आषाढ़ की ...
धरापुत्र की गृहस्थी
चलती मेघों के दम पर
जो बिन गरजे बरसे
ऐसे वादों के बल पर
दिन उगता दिन ढलता
सारा खेतों में हल पर
बोया पसीना फसल ऊगाई
चौमासे के जल पर
जो भरे सरिता सागर सब
लगा भगवान मिल गाया
देख घटा आषाढ़ की ...
--
विमल कुमार हेड़ा
टी-3/ 61 एल अणुप्रताप कोलोनी
पो.आ. भाभानगर, रावतभाटा (राज.)
जिला चित्तौड़गढ़, वाया कोटा (राज.)
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
दिल हुआ बाग बाग : विमल कुमार हेडा 07
दिल हुआ बाग बाग : विमल कुमार हेडा
पिया देखो तो -
कैसा मौसम आया है?
दिल हुआ बाग बाग, मन भी हर्षाया है!
मन करता है -
कलियों संग झूमूं मैं,
फूलों की
मुस्कान को चूमूं मैं,
पर तितलियों ने मुझको बहकाया है!
पिया देखो तो------
मन करता है,
सरसों संग लहराऊँ मैं,
ओढ़ चुनरिया
पीली इठलाऊँ मैं,
पर पवन ने आँचल मेरा उड़ाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है -
फागुन गीत सुनाऊँ मैं,
मधुर राग गा
तुझको रिझाऊँ मैं,
पर कोयल ने मेरा कंठ चुराया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
पंछी बन जाऊं मैं,
वन उपवन
उड़ान भर आऊं मैं,
पर पतंगों ने मुझको लुभाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
बयार बन जाऊं मैं,
तितली संग
डोलूँ-लहराऊँ मैं,
पर भंवरों ने मुझको बहुत डराया है,
पिया देखो तो -
मन करता है -
सतरंगी बन जाऊं मैं,
तुझ संग फागुन
रंग रमाऊं मैं,
पर ऋतुराज बसंत ने मुझको रिझाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
फूलवारी बन जाऊं मैं,
खुशबू से
जीवन महकाऊँ मैं,
पर तेरे प्यार ने पागल मुझको बनाया है,
पिया देखो तो -
--
विमल कुमार हेडा
रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
पिया देखो तो -
कैसा मौसम आया है?
दिल हुआ बाग बाग, मन भी हर्षाया है!
मन करता है -
कलियों संग झूमूं मैं,
फूलों की
मुस्कान को चूमूं मैं,
पर तितलियों ने मुझको बहकाया है!
पिया देखो तो------
मन करता है,
सरसों संग लहराऊँ मैं,
ओढ़ चुनरिया
पीली इठलाऊँ मैं,
पर पवन ने आँचल मेरा उड़ाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है -
फागुन गीत सुनाऊँ मैं,
मधुर राग गा
तुझको रिझाऊँ मैं,
पर कोयल ने मेरा कंठ चुराया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
पंछी बन जाऊं मैं,
वन उपवन
उड़ान भर आऊं मैं,
पर पतंगों ने मुझको लुभाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
बयार बन जाऊं मैं,
तितली संग
डोलूँ-लहराऊँ मैं,
पर भंवरों ने मुझको बहुत डराया है,
पिया देखो तो -
मन करता है -
सतरंगी बन जाऊं मैं,
तुझ संग फागुन
रंग रमाऊं मैं,
पर ऋतुराज बसंत ने मुझको रिझाया है,
पिया देखो तो -
मन करता है,
फूलवारी बन जाऊं मैं,
खुशबू से
जीवन महकाऊँ मैं,
पर तेरे प्यार ने पागल मुझको बनाया है,
पिया देखो तो -
--
विमल कुमार हेडा
रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)