पलक झपकते ही सबके सब
मेरे काम किये
उसने सौ माँगे तो मैंनें
दो सौ उसे दिये|
देकर काम कराने की
ये रीत पुरानी है
सदियों से ही जन जन की
जानी पहचानी है
बड़े बुजुर्गों ने ये बातें
बारंबार कहीं
पैसे देकर काम कराना
अब तो कठिन नहीं
हम तो लेकर देकर ही
जीवन समृद्ध जिये|
घर घर में अब होड़ लगी है
दौड़ लगाने की
जैसे भी हो किसी तरह से
सब कुछ पाने की
इसी चाह ने रिश्तों मित्रों
से नाता तोड़ा
झूठ दिखावे से निर्मित
छल का मुखड़ा ओढ़ा
किसी तरह भी उल्लासित हो
आनंदित रहिये|
पैसा रहा हाथ में तो
फिर हर दिन उत्सव है
ऊँची पदवी कुर्सी है तो
रोज महोत्सव है
जिस दिन "डैडी" ढेर ढेर
रुपये घर लाते हैं
उस दिन बीवी बच्चों के
चेहरे खिल जाते हैं
जल जाते बिन दीवाली के
ढेरों ढेर दिये|
झोपड़ियों में जिस दिन भी
चूल्हा जल जाता है
मानो उस दिन बहुत बड़ा
उत्सव हो जाता है
देख तवे पर रोटी
बच्चे खुश हो जाते हैं
बड़े जोर से भारत माँ की
जय चिल्लाते हैं
आज आप भी भारत माता की
जय जय कहिये
-प्रभु दयाल
(छिंदवाड़ा)
प्रभुदयाल श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रभुदयाल श्रीवास्तव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
शहरों में क्यों आन बसे 17
शहरों में क्यों आन बसे
दद्दू भोपाली
कोलाहल से क्लांत
पूछते प्रश्न सवाली
जगह नहीं है घर के भीतर
हृदय हुये खाली
आज शहर भी चाल चल रहे
दोहरे मत वाली
भीड़ भाड़ में चाहत है
'एकांत' हाय कैसे
मन को हो आराम
ओह इसका उपाय कैसे
भाव क्यों हुये चोर
भावना हुई मवाली|
बचपन की चादर तक
सिलवट सिलवट बिछ पाती
ममता भी मजबूरी में
पायताना हो जाती
एक तरफ बूढ़ी अम्मा
बाबूजी होते हैं
जाल बने शहरी पिंजर को
हर पल ढोते हैं
रिश्तों के इन तट बंधों की
बात निराली|
तार तार टूटी मन वीणा
वाह्य मधुर गाने
अंतस की प्रर्त्यंचा पर
क्यों धनुष बाण ताने
पथों वीथियों में कोलाहल
उर में सन्नाटे
स्वारथ की कैंची ने कैसे
प्रेम पंथ काटे
शहरों का प्रारूप बुनावट
कितनी जाली
प्राण पखेरू जिस दिन
दादी के तन से निकले
अगल बगल के दरवाजे
उस दिन भी नहीं खुले
शव वाहन के चार चके
कंधा देने आये
निष्ठुर हुये शहर के फिर भी
हृदय नहीं पिघले
काल चक्रिका पता नहीं
क्या करने वाली
-प्रभुदयाल (छिंदवाड़ा)
दद्दू भोपाली
कोलाहल से क्लांत
पूछते प्रश्न सवाली
जगह नहीं है घर के भीतर
हृदय हुये खाली
आज शहर भी चाल चल रहे
दोहरे मत वाली
भीड़ भाड़ में चाहत है
'एकांत' हाय कैसे
मन को हो आराम
ओह इसका उपाय कैसे
भाव क्यों हुये चोर
भावना हुई मवाली|
बचपन की चादर तक
सिलवट सिलवट बिछ पाती
ममता भी मजबूरी में
पायताना हो जाती
एक तरफ बूढ़ी अम्मा
बाबूजी होते हैं
जाल बने शहरी पिंजर को
हर पल ढोते हैं
रिश्तों के इन तट बंधों की
बात निराली|
तार तार टूटी मन वीणा
वाह्य मधुर गाने
अंतस की प्रर्त्यंचा पर
क्यों धनुष बाण ताने
पथों वीथियों में कोलाहल
उर में सन्नाटे
स्वारथ की कैंची ने कैसे
प्रेम पंथ काटे
शहरों का प्रारूप बुनावट
कितनी जाली
प्राण पखेरू जिस दिन
दादी के तन से निकले
अगल बगल के दरवाजे
उस दिन भी नहीं खुले
शव वाहन के चार चके
कंधा देने आये
निष्ठुर हुये शहर के फिर भी
हृदय नहीं पिघले
काल चक्रिका पता नहीं
क्या करने वाली
-प्रभुदयाल (छिंदवाड़ा)
16
बिना पन्हैंया तपी धूप में
कैसे चल पायें
चलो नीम के नीचे बैठें
थोड़ा गपयाएँ
बहुयें गईं मायके अपने
मिलने अम्मा से
जैसे जाते हैं परवाने
मिलने शम्मा से
निश्चित ही अम्मा बाबू का
मन महका होगा
दरवाजा खिड़की बिस्तर
आंगन महका होगा
दौड़ा होगा भाई
बहिन को भीतर ले जाएँ
गर्द गुबार धूल धक्कड़ से
घर सहमा होगा
अम्मा के कानों में
ढेरों मैल जमा होगा
सरसों वाला तेल गरम
बिटिया कर लायेगी
अम्मा के कानों में
कुछ बूंदें टपकायेगी
भौजी बोलेगी
आओ अब भीतर सुस्ताएँ
जहाँ कभी गूँजा करती थी
शिवजी की हर हर
भौजी के आने से कैसा
टूट गया वह घर
अब तो मन में दहक रहे
टेसू से अंगारे
केवल और केवल चर्चा में
हिस्से बटवारे
क्यों स्वच्छंद हुई जातीं
आशायें इच्छाएँ?
अब पलाश के फूल कहाँ
जाने पहचाने हैं
नई पीढ़ी के लिये
आजकल अंजाने से हैं
लिखा किताबों में जब तब
वह बच्चे पढ़ते हैं
अब पलाश को सपनों की
आंखों से गढ़ते हैं
लाकर ताजे फूल कभी
बच्चों को दिखलाएँ
--प्रभु दयाल
कैसे चल पायें
चलो नीम के नीचे बैठें
थोड़ा गपयाएँ
बहुयें गईं मायके अपने
मिलने अम्मा से
जैसे जाते हैं परवाने
मिलने शम्मा से
निश्चित ही अम्मा बाबू का
मन महका होगा
दरवाजा खिड़की बिस्तर
आंगन महका होगा
दौड़ा होगा भाई
बहिन को भीतर ले जाएँ
गर्द गुबार धूल धक्कड़ से
घर सहमा होगा
अम्मा के कानों में
ढेरों मैल जमा होगा
सरसों वाला तेल गरम
बिटिया कर लायेगी
अम्मा के कानों में
कुछ बूंदें टपकायेगी
भौजी बोलेगी
आओ अब भीतर सुस्ताएँ
जहाँ कभी गूँजा करती थी
शिवजी की हर हर
भौजी के आने से कैसा
टूट गया वह घर
अब तो मन में दहक रहे
टेसू से अंगारे
केवल और केवल चर्चा में
हिस्से बटवारे
क्यों स्वच्छंद हुई जातीं
आशायें इच्छाएँ?
अब पलाश के फूल कहाँ
जाने पहचाने हैं
नई पीढ़ी के लिये
आजकल अंजाने से हैं
लिखा किताबों में जब तब
वह बच्चे पढ़ते हैं
अब पलाश को सपनों की
आंखों से गढ़ते हैं
लाकर ताजे फूल कभी
बच्चों को दिखलाएँ
--प्रभु दयाल
समाचार है 15
समाचार है आज मंच से
रोटी बोलेगी
भरे पेट के भेद सभी
श्रीमुख से खोलेगी
भीतर माल सतह से तह तक
भरा ठसाठस है
तिनका भर भी रख पाने को
नहीं जगह अब है
भानुमती का अजब पिटारा
पेट बना डाला
सच्चाई ईमान सद विचारों को
खा डाला
आज पते की बात हवा
कण कण में घोलेगी
खाने और अधिक खाने की
होड़ मची कैसी
सतयुग त्रेता द्वापर में भी
नहीं दिखी वैसी
लगता है कि आसमान
धरती को पा लेगा
अपनी निष्ठुर बाहों में
सपूर्ण समा लेगा
रोटी अब भी मन ही मन
क्या अंसुअन रो लेगी?
नदी दौड़्ती जाती है
सागर से मिलने को
डाल डाल पर कलियाँ
दिखतीं उत्सुक खिलने को
परम पिता से मिलने को
कण कण मतवाला है
आँखों पर क्यों इंसानों ने
परदा डाला है?
भ्रमित आत्मा भ्रम के
जंगल जंगल डोलेगी
-प्रभु दयाल
(छिंदवाड़ा)
रोटी बोलेगी
भरे पेट के भेद सभी
श्रीमुख से खोलेगी
भीतर माल सतह से तह तक
भरा ठसाठस है
तिनका भर भी रख पाने को
नहीं जगह अब है
भानुमती का अजब पिटारा
पेट बना डाला
सच्चाई ईमान सद विचारों को
खा डाला
आज पते की बात हवा
कण कण में घोलेगी
खाने और अधिक खाने की
होड़ मची कैसी
सतयुग त्रेता द्वापर में भी
नहीं दिखी वैसी
लगता है कि आसमान
धरती को पा लेगा
अपनी निष्ठुर बाहों में
सपूर्ण समा लेगा
रोटी अब भी मन ही मन
क्या अंसुअन रो लेगी?
नदी दौड़्ती जाती है
सागर से मिलने को
डाल डाल पर कलियाँ
दिखतीं उत्सुक खिलने को
परम पिता से मिलने को
कण कण मतवाला है
आँखों पर क्यों इंसानों ने
परदा डाला है?
भ्रमित आत्मा भ्रम के
जंगल जंगल डोलेगी
-प्रभु दयाल
(छिंदवाड़ा)
बड़े गांव की छिद्दन बाई 13
गचम पेल सड़कों पर देखी
देख देख बुद्धि चकराई
किसी काम से दिल्ली आई
बड़े गांव की छिद्दन बाई|
सड़कों पर थी पेलम पेला
कारें जीप बसें और ठेला
चारों ओर दिख रहा उसको
जैसे लगा महादेव मेला
दोपहर रात शाम भुनसारे
वाहन देख नयन थक हारे
अविरल द्दष्टि लगी सड़क पर
हिली डुली न डर के मारे
पुरुष और नारी में अंतर
बड़ी देर तक समझ न पाई|
फुटपाथों पर छिटके छिटके
लिपे पुते से लोग लुगाई
अपने अपने कामदेव को
लेकर रति साथ में आई
कभी कभी तो ऐसा लगता
लैला मजनूं पिघल रहे हों
चपल रोमियों किसी जूलियट
को आँखों से निगल रहे हों
बड़ी सड़क के बड़े अजूबे
देख देख कर बहुत लजाई|
तभी अचानक किसी कार पर
कोई बड़ा डंपर चढ़ आया
जैसे लोहे के प्रहार से
टूटा बर्फ और छितराया
कोई गया सुरलोक किसी का
हाथ किसी का फूटा माथा
पतिहीना हुई कोई अभागी
हुआ कोई विकलांग अनाथा
देख अनोखे गज़ब तमाशे
चीखी रोई और चिल्लाई|
--प्रभु दयाल
देख देख बुद्धि चकराई
किसी काम से दिल्ली आई
बड़े गांव की छिद्दन बाई|
सड़कों पर थी पेलम पेला
कारें जीप बसें और ठेला
चारों ओर दिख रहा उसको
जैसे लगा महादेव मेला
दोपहर रात शाम भुनसारे
वाहन देख नयन थक हारे
अविरल द्दष्टि लगी सड़क पर
हिली डुली न डर के मारे
पुरुष और नारी में अंतर
बड़ी देर तक समझ न पाई|
फुटपाथों पर छिटके छिटके
लिपे पुते से लोग लुगाई
अपने अपने कामदेव को
लेकर रति साथ में आई
कभी कभी तो ऐसा लगता
लैला मजनूं पिघल रहे हों
चपल रोमियों किसी जूलियट
को आँखों से निगल रहे हों
बड़ी सड़क के बड़े अजूबे
देख देख कर बहुत लजाई|
तभी अचानक किसी कार पर
कोई बड़ा डंपर चढ़ आया
जैसे लोहे के प्रहार से
टूटा बर्फ और छितराया
कोई गया सुरलोक किसी का
हाथ किसी का फूटा माथा
पतिहीना हुई कोई अभागी
हुआ कोई विकलांग अनाथा
देख अनोखे गज़ब तमाशे
चीखी रोई और चिल्लाई|
--प्रभु दयाल
फिर आया नव साल 12
थके उनींदे शिथिल कंधों पर
ओढ़ ओढ़ नई शाल
फुदक फुदक कर चिड़िया जैसा
फिर आया नव साल
सागर और मगरमच्छों ने
फिर से किये करार
छोटी मछली से फिर छीने
जीने के अधिकार
बूढ़े कृश मेंढक कछूओं को
देंगे देश निकाल
आशाओं के सपने बोये
छल के बखर चले
जहाँ फूल पैदा होना थे
बस काँटे निकले
रहे बेशरम खड़े पहरुये
हुआ न कोई मलाल
तृष्णा आशा मोह भरे हैं
आँगन मन मंदिर
करुणा दया प्रेम से खाली
ठगे ठगे से घर
संवेदन भी खंड खंड हैं
हृदय हुये कंगाल
-- प्रभु दयाल
ओढ़ ओढ़ नई शाल
फुदक फुदक कर चिड़िया जैसा
फिर आया नव साल
सागर और मगरमच्छों ने
फिर से किये करार
छोटी मछली से फिर छीने
जीने के अधिकार
बूढ़े कृश मेंढक कछूओं को
देंगे देश निकाल
आशाओं के सपने बोये
छल के बखर चले
जहाँ फूल पैदा होना थे
बस काँटे निकले
रहे बेशरम खड़े पहरुये
हुआ न कोई मलाल
तृष्णा आशा मोह भरे हैं
आँगन मन मंदिर
करुणा दया प्रेम से खाली
ठगे ठगे से घर
संवेदन भी खंड खंड हैं
हृदय हुये कंगाल
-- प्रभु दयाल
रविवार, 23 अक्टूबर 2011
मेघ छटे 11
मेघ छटे
नभ नीला-नीला हुआ
क्वाँर की हुई अवाई
राम-राम कर
कीचड़, पानी और
छतरी से छुट्टी पाई
ज्वाँर लगे खेतों में
दद्दा लगे घूमने
देख-देखकर धान
पिताजी ख़ुश हो जाते
तोड़-तोड़कर लाते भुट्टे
रोज़ भूनते,
पुरा पड़ोसवालों को
भरपेट खिलाते
अम्मा कहतीं सुनो-सुनो जी
बिना देर के,
देव उठनी के बाद
'शशि' की करो सगाई
दिखती सोयाबीन
चमकती सोने जैसी,
कैसी-कैसी बात
महकती रहती मन में
भौजी कहतीं मैं लूँगी
चाँदी की पायल
भैया सपने लेकर
उड़ते नीलगगन में
दद्दा बोले, हँसिया लेकर
चलो खेत में
मिल-जुलकर सब करें
धान की शुरू कटाई|
मझले कक्का जाते
हरदिन सुबह बगीचे,
काकी लिए कलेवा
पीछे-पीछे जातीं
छोटे कक्का अब तक
बिन ब्याहे बैठे हैं
मझली काकी हँसते-हँसते
उन्हें चिढ़ातीं
दद्दा के माथे पर
चिंता की रेखाएँ,
नहीं कहीं से बात
अभी रिश्ते की आई
--
प्रभु दयाल श्रीवास्तव
नभ नीला-नीला हुआ
क्वाँर की हुई अवाई
राम-राम कर
कीचड़, पानी और
छतरी से छुट्टी पाई
ज्वाँर लगे खेतों में
दद्दा लगे घूमने
देख-देखकर धान
पिताजी ख़ुश हो जाते
तोड़-तोड़कर लाते भुट्टे
रोज़ भूनते,
पुरा पड़ोसवालों को
भरपेट खिलाते
अम्मा कहतीं सुनो-सुनो जी
बिना देर के,
देव उठनी के बाद
'शशि' की करो सगाई
दिखती सोयाबीन
चमकती सोने जैसी,
कैसी-कैसी बात
महकती रहती मन में
भौजी कहतीं मैं लूँगी
चाँदी की पायल
भैया सपने लेकर
उड़ते नीलगगन में
दद्दा बोले, हँसिया लेकर
चलो खेत में
मिल-जुलकर सब करें
धान की शुरू कटाई|
मझले कक्का जाते
हरदिन सुबह बगीचे,
काकी लिए कलेवा
पीछे-पीछे जातीं
छोटे कक्का अब तक
बिन ब्याहे बैठे हैं
मझली काकी हँसते-हँसते
उन्हें चिढ़ातीं
दद्दा के माथे पर
चिंता की रेखाएँ,
नहीं कहीं से बात
अभी रिश्ते की आई
--
प्रभु दयाल श्रीवास्तव
अंतस में हूक उठे 10
टप्-टप्-टप् बूँद गिरे
अंतस में हूक उठे
मेघ बजे
आमों की बगिया मॆं
मस्ती बौराई है
बरसेंगे गरज-गरज
सूचना यह आई है
मत बरसो, मत बरसो
कौन कहे
झरनों की हर-हर पर
रीझ-रीझ जाता मन
गुन-गुन करते हँसते
हरे-हरे वन-उपवन
सर-सर-सर चले पवन
विटप हिले
सावन की रातों में
सजना बिन घर सूना
दिवस ढोए काँधों पर
रातों का दुख दूना
मन के दीपक लगते
बुझे-बुझे
--
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
१२ - शिवम् सुंदरम् नगर, छिंदवाड़ा (म.प्र.)
अंतस में हूक उठे
मेघ बजे
आमों की बगिया मॆं
मस्ती बौराई है
बरसेंगे गरज-गरज
सूचना यह आई है
मत बरसो, मत बरसो
कौन कहे
झरनों की हर-हर पर
रीझ-रीझ जाता मन
गुन-गुन करते हँसते
हरे-हरे वन-उपवन
सर-सर-सर चले पवन
विटप हिले
सावन की रातों में
सजना बिन घर सूना
दिवस ढोए काँधों पर
रातों का दुख दूना
मन के दीपक लगते
बुझे-बुझे
--
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
१२ - शिवम् सुंदरम् नगर, छिंदवाड़ा (म.प्र.)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)