आया उत्सव का मौसम
हर्षाई हर साँझ, दुपहरी
ढोल, नगाड़े, ताशे बाजे
घर, आंगन, द्वारे, गलियारे
मन रंगीले झालर साजे
त्यौहारी उजियारे ने यों
'हरे' हृदय के 'तम'
पर्व उजासे, पावस 'बोली'
महल-मड़ैय्या, हंसी-ठिठोली
'बंदरवार' बंधे हैं 'नभ' तक
घरती माढ़ रही 'रंगोली'
खुशियों की बाँहों में हौले
मुस्काते हैं 'गम'
ऋतुओं के पग खिले 'महावर'
'पल' फूलों की डोली जैसे
पाहुन की अगुवाई करते
'दिन' दीवाली, होली जैसे
घुंघट में ज्यों 'दुल्हन' हुलसे
आँखें हैं पर, नम
-नियति वर्मा
(इंदौर)
नियति वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नियति वर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
भोर खड़ी दरवाजे पर 06
अंधियारे गलियारों की सर्द हवाओं को तजकर
कोहरे की चादर में लिपटी भोर खड़ी दरवाजे पर
जाड़े की वो प्यारी बातें दिन, बौना और लम्बी रातें
ख़त डालकर अंगनाई में, धूप बुनेगी सौ जज्बातें
उम्मीदों की गठरी बांधे, ओस की बूंदों से सजकर
कोहरे की चादर में लिपटी भोर खड़ी दरवाजे पर
नानी माँ के तिल के लड्डू. नुक्कड़ की वो गरम जलेबी
गन्ने का रस गुड की ढेली, भली लगे अमृत फल से भी
देर शाम तक पुरवाई में तफरी के दिन गए गुजर
कोहरे की चादर में लिपटी भोर खड़ी दरवाजे पर
अरमानो के डालके झूले, खेतों में फिर सरसों फूले
हुलस हुलस कर अम्बर आज, खुद अपने आनन को छूले
हौले से मुस्काई धरती, हरियाली की ओढ़ चुनर
कोहरे की चादर में लिपटी भोर खड़ी दरवाजे पर
नियति वर्मा
जयपुर

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
फागुन में टेसू बन जाऊँ 16
फागुन में टेसू बन जाऊँ,
सावन मेघ मल्हार
भरी दुपहरिया जेठ में शीतल छाया क्यार
ऋतु बसंत में
हवा बसंती, पूरबा की पुरवाई
बनकर खेलूं आंख-मिचौली घर, आंगन, अमराई
भादो की काली रातों में
दीप जलाऊँ द्वार
पूस-माघ की
बाहों में 'चांद' जले जब रातों को
दिल ढूँढे फिर, फूल 'पलाश' के रंग-रंगे जज्बातों को
बन बदरा, घनघोर घटा, तन पर
बरसाऊँ 'प्यार'
--नियति वर्मा

अखबारों के भीतर 15
दादा जी की आँखें बूढ़ी होकर भी
अखबारों के भीतर गड़ती जाती हैं
समाचार में निहित भाव से हिलमिल कर
अंतरमन में जाने क्या बतियाती हैं
एक जमाना ऐसा था जब
खबर खुशनुमा आती थी
सुबह-सवेरे चाय की चुस्की
ज्ञान सुधा भर जाती थी
लेकिन आज समय है बे-कल
खबरों पर रफ्तार की दंगल
सेक्स, ग्लैमर, औ' खून-खराबा
खबर गई बस इतने में ढल
पैसों में बिकती है पाई जाती है
न्यूज रूम में खबर बनाई जाती है
शब्दों के व्यवहार हैं रूखे
समाचार हैं एड सरीखे
मालिक संपादक बन बैठे
कोई भला क्या इनसे सीखे
जो थे कभी ज्ञान की कुंजी
हावी वहाँ आज है पूँजी
सरस्वती पर लक्ष्मी भारी
माल-मुनाफे में सब धूँजी
खबरों से बेरूखी दिखाई जाती है
सिर्फ लाभ की बीन बजाई जाती है
नियति वर्मा
(इंदौर)
अखबारों के भीतर गड़ती जाती हैं
समाचार में निहित भाव से हिलमिल कर
अंतरमन में जाने क्या बतियाती हैं
एक जमाना ऐसा था जब
खबर खुशनुमा आती थी
सुबह-सवेरे चाय की चुस्की
ज्ञान सुधा भर जाती थी
लेकिन आज समय है बे-कल
खबरों पर रफ्तार की दंगल
सेक्स, ग्लैमर, औ' खून-खराबा
खबर गई बस इतने में ढल
पैसों में बिकती है पाई जाती है
न्यूज रूम में खबर बनाई जाती है
शब्दों के व्यवहार हैं रूखे
समाचार हैं एड सरीखे
मालिक संपादक बन बैठे
कोई भला क्या इनसे सीखे
जो थे कभी ज्ञान की कुंजी
हावी वहाँ आज है पूँजी
सरस्वती पर लक्ष्मी भारी
माल-मुनाफे में सब धूँजी
खबरों से बेरूखी दिखाई जाती है
सिर्फ लाभ की बीन बजाई जाती है
नियति वर्मा
(इंदौर)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)