बहुत घुटन है
बंद घरो में, खुली हवा तो आने दो
संशय की खिड़कियाँ
खोल दो, किरनों को मुस्काने दो
ऊंचे- ऊँचे भवन उठ रहे
पर आंगन का नाम नहीं,
चमक - दमक आपा- धापी है
पर जीवन का नाम नहीं
लौट न जाये
सूर्य द्वार से,
नया सबेरा लाने दो
हर माँ अपना राम जोहती
कटता क्यों बनवास नहीं
मेहनत की सीता भी भूखी
कटता क्यों उपवास नहीं
बाबा की सूनी
आँखों में,
चुभता तिमिर भगाने दो
हर उदास राखी गुहारती
भाई का वह प्यार कहाँ
डरे- डरे अब रिश्ते कहते
खुशियों का त्योहार कहाँ
गुमसुम गलियों में
ममता की
खुशबू तो बिखराने दो
डा० राधेश्याम बंधु
दिल्ली
डा० राधेश्याम बंधु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
डा० राधेश्याम बंधु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
धैर्य का कपोत : राधेश्याम बंधु 08
बाज़ों की बस्ती में
धैर्य का कपोत फँसा
गली-गली अट्टहास
कर रहे बहलिए।
तर्कों की गौरेया,
इधर-उधर दौड़ती,
दर्पण से लड़ा-लड़ा
स्वयं चोंच तोड़ती।
आस्थाएँ नीड़ों में
पंख फड़फड़ा रहीं,
आँगन के रिश्ते तक हो
गए दुभाषिए।
संयम का सुआ रोज़,
पिंजड़े से लड़ रहा,
'राम नाम' के पथ पर
इंकलाब जड़ रहा।
किसको है ख़बर,
क्रौंच सच का क्यों मर रहा?
बिना पता घूम रहे
मौसम के डाकिए।
--
राधेश्याम बंधु
धैर्य का कपोत फँसा
गली-गली अट्टहास
कर रहे बहलिए।
तर्कों की गौरेया,
इधर-उधर दौड़ती,
दर्पण से लड़ा-लड़ा
स्वयं चोंच तोड़ती।
आस्थाएँ नीड़ों में
पंख फड़फड़ा रहीं,
आँगन के रिश्ते तक हो
गए दुभाषिए।
संयम का सुआ रोज़,
पिंजड़े से लड़ रहा,
'राम नाम' के पथ पर
इंकलाब जड़ रहा।
किसको है ख़बर,
क्रौंच सच का क्यों मर रहा?
बिना पता घूम रहे
मौसम के डाकिए।
--
राधेश्याम बंधु
सदस्यता लें
संदेश (Atom)