नामी या बेनाम सड़क पर
होते सारे काम सड़क पर
जब देश लूटता राजा
कोई करे
कहाँ शिकायत,
संसद में बैठे दागी
एकजुट हो
करें हिमायत
बेहयाई नहीं टूटती,
रोज़ उठें तूफ़ान सड़क पर।
दूरदर्शनी बने हुए
इस दौर के
भोण्डे तुक्कड़,
सरस्वती के सब बेटे
हैं घूमते
बनकर फक्कड़
अपमान का गरल पी रहा
ग़ालिब का दीवान सड़क पर ।
खेत छिने, खलिहान लुटे
बिका घर भी
कंगाल हुए,
रोटी, कपड़ा, मन का चैन
लूटें बाज,
बदहाल हुए
फ़सलों पर बन रहे भवन
किसान लहूलुहान सड़क पर।
मैली चादर रिश्तों की
धुलती नहीं
सूखा पानी,
दम घुटकर विश्वास मरा
कसम-सूली
चढ़ी जवानी;
उम्र बीतने पर दिया है
-रामेश्वर कांबोज हिमांशु
रामेश्वर कांबोज हिमांशु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामेश्वर कांबोज हिमांशु लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
होते सारे काम सड़क पर 13
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
समाचार में हमने ढूँढा 15
खाली पेट
दम तोड़ गए जो
फुटपाथों पर
लेख विधि ने
था लिख क्या बाँचा
उन हाथों पर
समाचार में हमने ढूँढ़ा
दीप द्वारे
धर बाट निहारी
पर रात हुई
चौखट पर
रुक पिंघला था मन
बरसात हुई
अश्रुधार में हमने ढूँढ़ा
नदी तट पर
हम आ पहुँचे थे
विश्वासों पर
बन्दिश मिली
हमको भी अपने
ही साँसों पर
मझधार में हमने ढूँढ़ा
-रामेश्वर कांबोज हिमांशु
(नई दिल्ली)
दम तोड़ गए जो
फुटपाथों पर
लेख विधि ने
था लिख क्या बाँचा
उन हाथों पर
समाचार में हमने ढूँढ़ा
दीप द्वारे
धर बाट निहारी
पर रात हुई
चौखट पर
रुक पिंघला था मन
बरसात हुई
अश्रुधार में हमने ढूँढ़ा
नदी तट पर
हम आ पहुँचे थे
विश्वासों पर
बन्दिश मिली
हमको भी अपने
ही साँसों पर
मझधार में हमने ढूँढ़ा
-रामेश्वर कांबोज हिमांशु
(नई दिल्ली)
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
धुँए और धूल में आया : रामेश्वर काम्बोज हिमांशु 07
धुँए और धूल में आया
गाँव को भूल मैं आया
तरल नयनों की पुतली में
फूल तीसी के तिरते हैं
फूले तोड़िए के खेत-
तरल सुधियों में घिरते हैं
मुझे बिछुड़े हुए तुमसे
यूँ ही बीत गए बरसों
गवाँया बहुत,कम पाया
लगा -जीना नहीं आया
खोया नगर के बीहड़ में
मैं मृगछौने -सा पागल
खोई है उम्र वासन्ती
हुए हैं पाँव भी घायल
बचपन की सहेली-सी
लगी है आज भी सरसों
तपे माथे को सहलाकर
मुझे सीवान यूँ बोले -
उदासी की ये भारी -
पाग क्यों पहने हुए आए ?
चने के फूलों से लकदक
खेत तुमको नहीं भाए ?
कोयल के साथ तुम गाओ
पास जो, बाँट दो हरसो
झूम लो तितलियों जैसे
भौंर-गुंजार -से बरसो
--
रामेश्वर काम्बोज हिमांशु
गाँव को भूल मैं आया
तरल नयनों की पुतली में
फूल तीसी के तिरते हैं
फूले तोड़िए के खेत-
तरल सुधियों में घिरते हैं
मुझे बिछुड़े हुए तुमसे
यूँ ही बीत गए बरसों
गवाँया बहुत,कम पाया
लगा -जीना नहीं आया
खोया नगर के बीहड़ में
मैं मृगछौने -सा पागल
खोई है उम्र वासन्ती
हुए हैं पाँव भी घायल
बचपन की सहेली-सी
लगी है आज भी सरसों
तपे माथे को सहलाकर
मुझे सीवान यूँ बोले -
उदासी की ये भारी -
पाग क्यों पहने हुए आए ?
चने के फूलों से लकदक
खेत तुमको नहीं भाए ?
कोयल के साथ तुम गाओ
पास जो, बाँट दो हरसो
झूम लो तितलियों जैसे
भौंर-गुंजार -से बरसो
--
रामेश्वर काम्बोज हिमांशु
सदस्यता लें
संदेश (Atom)