बरखा बिखरी
हुई वियोगिन साँवरी
नाची झन-झनक-झन
बावरी
कोयल कूकी
एक लहर-सी जी में हूकी
कुछ सीधे, कुछ आड़े-टेढ़े, पाँव री
बिखरी लटियां, नयना बिखरे
भाव री
मेघा गरजा
बहुत हिया में ख़ुद को बरजा
भूली पनघट, कुइँयाँ, गलियाँ, गाँव री
पी को मिलने चली, लिए मन
चाव री
रिमझिम बुँदियाँ
भीगा झूलन,भीगा अँचरा,भीगी गुइँयाँ
सुबक सवेरे कागा बोला, काँव री
जागी लगी जिया की, भूली
घाव री
--
प्रवीण पंडित
प्रवीण पंडित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रवीण पंडित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
शनिवार, 22 अक्टूबर 2011
काला कूट धुआँ : प्रवीण पंडित 08
नस-नाड़ी अग्नि दहकाता काला कूट धुआँ
बन कर आँसू भरी आंख से आया फूट धुआँ
सरसों झुलसी , सूखी तुलसी
घर अंगने बदरंग ।
मक्खन जैसी देह का छिन मे,
छलनी हो गया अंग ।
अरमानों की फ़सल को पल में ले गया लूट धुआँ ।
बिटिया बहना निपट अकेली,
चौखट बिखरे केश ।
देह हुलसती लकवा खा गयी,
फुलकारी हुई श्वेत ।
उम्र चौरासी के सपनों को कर गया ठूंठ धुआँ।
भटके बछड़ों के सपनों की ,
ऊंची उड़े पतंग|
रोज़ी-रोटी की आसानी,
सीख और सत्संग|
काले बादल चीर के उजली दे जाये धूप धुआँ।
--
प्रवीण पंडित
बन कर आँसू भरी आंख से आया फूट धुआँ
सरसों झुलसी , सूखी तुलसी
घर अंगने बदरंग ।
मक्खन जैसी देह का छिन मे,
छलनी हो गया अंग ।
अरमानों की फ़सल को पल में ले गया लूट धुआँ ।
बिटिया बहना निपट अकेली,
चौखट बिखरे केश ।
देह हुलसती लकवा खा गयी,
फुलकारी हुई श्वेत ।
उम्र चौरासी के सपनों को कर गया ठूंठ धुआँ।
भटके बछड़ों के सपनों की ,
ऊंची उड़े पतंग|
रोज़ी-रोटी की आसानी,
सीख और सत्संग|
काले बादल चीर के उजली दे जाये धूप धुआँ।
--
प्रवीण पंडित
नाच उठा मन : प्रवीण पंडित 07
नाच उठा मन बाँध पैंजनी
ठुमक थिरक हुलसाया
काँधों पर फागुन को लादे
लो, बसंत आया
अधरों पर चुम्बन सा
आकर बैठा मधुरिम हास
बाँहें फैला कर उन्मादी
हठी हुआ उल्लास
मन के गली-गलिहारों को
बासंती रंगवाया
कलियों को अंगराग लगाता
गात गात में गंध
मन ही मन हुलसाता
तोड़े हौले हौले बंध
सूनी रेतीली वीथि में
फिर उमंग छाया
मन के मदिर मंजीरे
बोले मीठे मीठे बोल
नयनकोण में भाव रेशमी
करने लगे किलोल
तोड़े सारे फंद कहाँ
यह मन-तुरंग धाया
काँधों पर फागुन को लादे
लो ,बसंत आया
--
प्रवीण पंडित
ठुमक थिरक हुलसाया
काँधों पर फागुन को लादे
लो, बसंत आया
अधरों पर चुम्बन सा
आकर बैठा मधुरिम हास
बाँहें फैला कर उन्मादी
हठी हुआ उल्लास
मन के गली-गलिहारों को
बासंती रंगवाया
कलियों को अंगराग लगाता
गात गात में गंध
मन ही मन हुलसाता
तोड़े हौले हौले बंध
सूनी रेतीली वीथि में
फिर उमंग छाया
मन के मदिर मंजीरे
बोले मीठे मीठे बोल
नयनकोण में भाव रेशमी
करने लगे किलोल
तोड़े सारे फंद कहाँ
यह मन-तुरंग धाया
काँधों पर फागुन को लादे
लो ,बसंत आया
--
प्रवीण पंडित
सदस्यता लें
संदेश (Atom)