दिन उत्सव के
दीप लिये हैं खड़े द्वार पर
उन्हें नमन है
जोत उन्हीं दीयों की
सबको उजियारेगी
लखमी मइया
सबके दुख-विपदा टारेगी
दिन उत्सव के
ड्योढ़ी-ड्योढ़ी दीप रहे धर
उन्हें नमन है
सूरज भी है
मेघों के घेरे से निकला
यही प्रार्थना
छँटे अँधेरा जो है पिछला
दिन उत्सव के
नेह रहे बो, साधो, घर-घर
उन्हें नमन है
यही दुआ है
ताल-कुएँ हों कभी न खारे
शोक-मोह जो रहे आसुरी
बीतें सारे
दिन उत्सव के
जगा रहे सुख सबके भीतर
उन्हें नमन है
-कुमार रवीन्द्र
कुमार रवीन्द्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुमार रवीन्द्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2011
सोमवार, 24 अक्टूबर 2011
यही आज का समाचार है 15
उठापटक के खेले चलते
हुआ अखाड़ा सभागार है
यही आज का समाचार है
दिन विपदा के परजा भुगते
शाहों के घर बजें बधावे
रामराज घर-घर व्यापेगा-
रहे खोखले उनके दावे
टका सेर के खाजे का
परजा को अब भी इंतज़ार है
यही आज का समाचार है
ठूँठ-हुए पीपल पर बैठी
गौरइया के पंख जले हैं
खबर सुर्ख़ियों में है आई-
बड़के राजा बड़े भले हैं
उनके पाले गीधों ने
उत्पात मचाया द्वार-द्वार है
यही आज का समाचार है
नौटंकी में लँगड़ी नटिनी
राज्यलक्ष्मी बनी रात कल
कोख धरा की सूनी-बंजर
फटा हुआ है माँ का आँचल
इन्द्रप्रस्थ की अप्सराओं के
चेहरों पर अद्भुत निखार है
यही आज का समाचार है
-कुमार रवीन्द्र
हुआ अखाड़ा सभागार है
यही आज का समाचार है
दिन विपदा के परजा भुगते
शाहों के घर बजें बधावे
रामराज घर-घर व्यापेगा-
रहे खोखले उनके दावे
टका सेर के खाजे का
परजा को अब भी इंतज़ार है
यही आज का समाचार है
ठूँठ-हुए पीपल पर बैठी
गौरइया के पंख जले हैं
खबर सुर्ख़ियों में है आई-
बड़के राजा बड़े भले हैं
उनके पाले गीधों ने
उत्पात मचाया द्वार-द्वार है
यही आज का समाचार है
नौटंकी में लँगड़ी नटिनी
राज्यलक्ष्मी बनी रात कल
कोख धरा की सूनी-बंजर
फटा हुआ है माँ का आँचल
इन्द्रप्रस्थ की अप्सराओं के
चेहरों पर अद्भुत निखार है
यही आज का समाचार है
-कुमार रवीन्द्र
17
महानगरी
राजधानी धूप की
बुन रही गहरे अँधेरे
घूमता है घनी सडकों पर
एक बहरा शोर
साँझ तक फैली गुफाओं का
है न कोई छोर
सोच में डूबी
निकलती हैं
यातनाएँ हर सबेरे
बहुत उजले और ऊँचे हैं
रोशनी के पुल
किन्तु उनकी छाँव में पलते
सिर्फ़ अंधे कुल
लोग कंधों पर
उठाये घूमते
उजड़े बसेरे
भीड़ है-
बाज़ार में उत्सव और मेले हैं
छली चेहरों की नुमायश है
घर अकेले हैं
एक छल है
आइनों का
सभी को परछाईं घेरे
-कुमार रवीन्द्र
राजधानी धूप की
बुन रही गहरे अँधेरे
घूमता है घनी सडकों पर
एक बहरा शोर
साँझ तक फैली गुफाओं का
है न कोई छोर
सोच में डूबी
निकलती हैं
यातनाएँ हर सबेरे
बहुत उजले और ऊँचे हैं
रोशनी के पुल
किन्तु उनकी छाँव में पलते
सिर्फ़ अंधे कुल
लोग कंधों पर
उठाये घूमते
उजड़े बसेरे
भीड़ है-
बाज़ार में उत्सव और मेले हैं
छली चेहरों की नुमायश है
घर अकेले हैं
एक छल है
आइनों का
सभी को परछाईं घेरे
-कुमार रवीन्द्र
साधो, सपना एक अकेला 17
मिला हमें कल
महानगर में
साधो, सपना एक अकेला
जनमा था वह पिछले युग में-
बुढ़ा गया है
उसके घर के ठीक सामने
बना निराला हाट नया है
शाम-ढले से
ढली रात तक
वहाँ लगा रहता है मेला
नई बजरिया के खेले
वह समझ न पाता
कुंभनदास हुए थे पहले -
उनसे ही है उसका नाता
आते-जाते
घिसी पनहिया
मिला नहीं पर उसको धेला
पुरखों का घर था उसका
वह ढहा रात कल
दीमक-खाई ड्योढ़ी-चौखट
छत-दीवारें भी थीं खोखल
कब तक टिकता
गये-समय से
गिरवी था वह घर अलबेला
- कुमार रवीन्द्र
महानगर में
साधो, सपना एक अकेला
जनमा था वह पिछले युग में-
बुढ़ा गया है
उसके घर के ठीक सामने
बना निराला हाट नया है
शाम-ढले से
ढली रात तक
वहाँ लगा रहता है मेला
नई बजरिया के खेले
वह समझ न पाता
कुंभनदास हुए थे पहले -
उनसे ही है उसका नाता
आते-जाते
घिसी पनहिया
मिला नहीं पर उसको धेला
पुरखों का घर था उसका
वह ढहा रात कल
दीमक-खाई ड्योढ़ी-चौखट
छत-दीवारें भी थीं खोखल
कब तक टिकता
गये-समय से
गिरवी था वह घर अलबेला
- कुमार रवीन्द्र
16
हम हैं वासी महानगर के
कैसे जानें
कब जंगल में टेसू फूले
छोटा-सा है फ्लैट हमारा
जोत नहीं आती सूरज की
दादी से थी सुनी कहानी
वंशी-मादल के अचरज की
कजरी गातीं थीं
काकी जो
उसको भी काफ़ी कुछ भूले
नये वक्त के हाट-लाट का
रोग हमें है ऐसा व्यापा
हमने सूरज-चाँद-सितारे
सबको है पर्दों से ढाँपा
याद रहे अब
हमको कैसे
कहाँ टाँगते थे हम झूले
रोज़ बाँचते हम ख़बरों में
सकल देस की हुई तरक्की
बोतल-बंद बिक रहा पानी
बिकी रात अम्मा की चक्की
बुआ करें क्या
आँख न चढ़ते
उनके लाये हुए छ्ठूले
--कुमार रवीन्द्र
कैसे जानें
कब जंगल में टेसू फूले
छोटा-सा है फ्लैट हमारा
जोत नहीं आती सूरज की
दादी से थी सुनी कहानी
वंशी-मादल के अचरज की
कजरी गातीं थीं
काकी जो
उसको भी काफ़ी कुछ भूले
नये वक्त के हाट-लाट का
रोग हमें है ऐसा व्यापा
हमने सूरज-चाँद-सितारे
सबको है पर्दों से ढाँपा
याद रहे अब
हमको कैसे
कहाँ टाँगते थे हम झूले
रोज़ बाँचते हम ख़बरों में
सकल देस की हुई तरक्की
बोतल-बंद बिक रहा पानी
बिकी रात अम्मा की चक्की
बुआ करें क्या
आँख न चढ़ते
उनके लाये हुए छ्ठूले
--कुमार रवीन्द्र
दिन टेसू के फूलों वाले 16
दिन
टेसू के फूलों वाले कब आयेंगे
पता नहीं
सूरज-चंदा से हमजोली
नहीं रही अब अपने बस की
देह बुढ़ाई -
इच्छाएँ भी हुईं अपाहिज
दरस-परस की
आम-गुलमोहर
चैती-आल्हा कब गायेंगे
पता नहीं
आबोहवा धरा की बदली
बेमौसम होते हैं पतझर
जो पलाश-वन में रहते थे
महानगर में हैं वे बेघर
महाहाट से
सपने साहू कब लायेंगे
पता नहीं
वृन्दावनवासी देवा भी
बैठे भौंचक सिंधु-किनारे
आने वाले पोत वहीं हैं
जिनसे बरसेंगे अंगारे
बरखा के
शीतल-जल मेघा कब छायेंगे
पता नहीं
- कुमार रवीन्द्र
टेसू के फूलों वाले कब आयेंगे
पता नहीं
सूरज-चंदा से हमजोली
नहीं रही अब अपने बस की
देह बुढ़ाई -
इच्छाएँ भी हुईं अपाहिज
दरस-परस की
आम-गुलमोहर
चैती-आल्हा कब गायेंगे
पता नहीं
आबोहवा धरा की बदली
बेमौसम होते हैं पतझर
जो पलाश-वन में रहते थे
महानगर में हैं वे बेघर
महाहाट से
सपने साहू कब लायेंगे
पता नहीं
वृन्दावनवासी देवा भी
बैठे भौंचक सिंधु-किनारे
आने वाले पोत वहीं हैं
जिनसे बरसेंगे अंगारे
बरखा के
शीतल-जल मेघा कब छायेंगे
पता नहीं
- कुमार रवीन्द्र
15
उठापटक के खेले चलते
हुआ अखाड़ा सभागार है
यही आज का समाचार है
दिन विपदा के परजा भुगते
शाहों के घर बजें बधावे
रामराज घर-घर व्यापेगा-
रहे खोखले उनके दावे
टका सेर के खाजे का
परजा को अब भी इंतज़ार है
यही आज का समाचार है
ठूँठ-हुए पीपल पर बैठी
गौरइया के पंख जले हैं
खबर सुर्ख़ियों में है आई-
बड़के राजा बड़े भले हैं
उनके पाले गीधों ने
उत्पात मचाया द्वार-द्वार है
यही आज का समाचार है
नौटंकी में लँगड़ी नटिनी
राज्यलक्ष्मी बनी रात कल
कोख धरा की सूनी-बंजर
फटा हुआ है माँ का आँचल
इन्द्रप्रस्थ की अप्सराओं के
चेहरों पर अद्भुत निखार है
यही आज का समाचार है
-कुमार रवीन्द्र
हुआ अखाड़ा सभागार है
यही आज का समाचार है
दिन विपदा के परजा भुगते
शाहों के घर बजें बधावे
रामराज घर-घर व्यापेगा-
रहे खोखले उनके दावे
टका सेर के खाजे का
परजा को अब भी इंतज़ार है
यही आज का समाचार है
ठूँठ-हुए पीपल पर बैठी
गौरइया के पंख जले हैं
खबर सुर्ख़ियों में है आई-
बड़के राजा बड़े भले हैं
उनके पाले गीधों ने
उत्पात मचाया द्वार-द्वार है
यही आज का समाचार है
नौटंकी में लँगड़ी नटिनी
राज्यलक्ष्मी बनी रात कल
कोख धरा की सूनी-बंजर
फटा हुआ है माँ का आँचल
इन्द्रप्रस्थ की अप्सराओं के
चेहरों पर अद्भुत निखार है
यही आज का समाचार है
-कुमार रवीन्द्र
सुनें समाचार, बंधु 15
राजा के
घर में है
हर दिन त्योहार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
विपदाएँ सारी ही
परजा के भाग बदीं
राजा का दोष नहीं
नदियाँ हैं कीच-लदीं
चढ़ा प्रजा के
सिर पर
कर्ज़े का भार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
रामराज रहा सिर्फ
पुरखों के किस्से में
आया वनवास सदा
सीता के हिस्से में
लक्ष्मण जा बसे
-खबर -हैं
सागर-पार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
शहज़ादा चतुर बड़ा
गली-गाँव घूम रहा
सबके घर भरें-पुरें
उसने हर जगह कहा
जहाँ गया
वहीं सभी
उजड़े घर-बार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
--कुमार रवीन्द्र
घर में है
हर दिन त्योहार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
विपदाएँ सारी ही
परजा के भाग बदीं
राजा का दोष नहीं
नदियाँ हैं कीच-लदीं
चढ़ा प्रजा के
सिर पर
कर्ज़े का भार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
रामराज रहा सिर्फ
पुरखों के किस्से में
आया वनवास सदा
सीता के हिस्से में
लक्ष्मण जा बसे
-खबर -हैं
सागर-पार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
शहज़ादा चतुर बड़ा
गली-गाँव घूम रहा
सबके घर भरें-पुरें
उसने हर जगह कहा
जहाँ गया
वहीं सभी
उजड़े घर-बार, बंधु
सुनें समाचार, बंधु
--कुमार रवीन्द्र
दिन वसंत के 14
दिन वसंत के
और तुम्हारी हँसी फागुनी
दोनों ने है मंतर मारा
चारों और हवाएँ झूमी
हम बौराये
तोता दिखा हवा में उड़ता
हरियल पंखों को फैलाये
वंशी गूँजी
लगता ऋतु को टेर रहा है
सडक-पार बैठा बंजारा
पीतबरन तितली
गुलाब पर रह-रह डोली
देख उसे
चंपा की डाली पर आ बैठी
पिडुकी बोली
'कहो सखी
क्या भर लेगी तू अभी-अभी
खुशबू से अपना भंडारा
धूप वसंती साँसों की है
कथा कह रही
आओ, हम-तुम मिलकर बाँचें
गाथा जो है रही अनकही
कनखी-कनखी
तुमने ही तो फिर सिरजा है
सजनी, इच्छावृक्ष कुँआरा
-कुमार रवीन्द्र
और तुम्हारी हँसी फागुनी
दोनों ने है मंतर मारा
चारों और हवाएँ झूमी
हम बौराये
तोता दिखा हवा में उड़ता
हरियल पंखों को फैलाये
वंशी गूँजी
लगता ऋतु को टेर रहा है
सडक-पार बैठा बंजारा
पीतबरन तितली
गुलाब पर रह-रह डोली
देख उसे
चंपा की डाली पर आ बैठी
पिडुकी बोली
'कहो सखी
क्या भर लेगी तू अभी-अभी
खुशबू से अपना भंडारा
धूप वसंती साँसों की है
कथा कह रही
आओ, हम-तुम मिलकर बाँचें
गाथा जो है रही अनकही
कनखी-कनखी
तुमने ही तो फिर सिरजा है
सजनी, इच्छावृक्ष कुँआरा
-कुमार रवीन्द्र
तरीका नववर्ष मनाने का 12
यह भी
एक तरीका है
नववर्ष मनाने का
व्यूह धुंध का -
उसमें पैठो
खोजो सूरज को
छिपा आँख में बच्चे की
देखो उस अचरज को
एक पुण्य
यह करो
नदी में दीप सिराने का
ओस पड़ी जो पत्तों पर
उससे आँखें आँजो
यादें जो मिठबोली
उनको साँसों में साजो
सीखो गुर
कबिरा से
मन के ताने-बाने का
मीनारों के जंगल में भी
धूप भरो थोड़ी
उस पोथी को भी बाँचो
जो बाबा ने छोड़ी
बाँटो सबमें
जो प्रसाद है
दाख-मखाने का
-कुमार रवींद्र
एक तरीका है
नववर्ष मनाने का
व्यूह धुंध का -
उसमें पैठो
खोजो सूरज को
छिपा आँख में बच्चे की
देखो उस अचरज को
एक पुण्य
यह करो
नदी में दीप सिराने का
ओस पड़ी जो पत्तों पर
उससे आँखें आँजो
यादें जो मिठबोली
उनको साँसों में साजो
सीखो गुर
कबिरा से
मन के ताने-बाने का
मीनारों के जंगल में भी
धूप भरो थोड़ी
उस पोथी को भी बाँचो
जो बाबा ने छोड़ी
बाँटो सबमें
जो प्रसाद है
दाख-मखाने का
-कुमार रवींद्र
रविवार, 23 अक्टूबर 2011
ताल भरे कमल खिले : कुमार रवींद्र 09
दिन बरखा-बिजुरी के
ताल भरे
कमल खिले
रात सुना मेघराग
दिन भर घर बदराया
छत पर हर सांझ दिखा
इन्द्रधनुष का साया
बिरवे सब हरे हुए
पीपल के
पात हिले
कमल-पात बूँद-बूँद
सुख सहज सहेज रहे
कजरी ने बदरा से
उस सुख के हाल कहे
बार-बार मेघराज
बरगद से
गले मिले
भीज-भीज
फूलों की पगडंडी हुई साँस
धुली-धुली हवा भरे
मन में मीठे हुलास
ताप मिटे सारे ही
नहीं रहे
कोई गिले
--
कुमार रवींद्र
ताल भरे
कमल खिले
रात सुना मेघराग
दिन भर घर बदराया
छत पर हर सांझ दिखा
इन्द्रधनुष का साया
बिरवे सब हरे हुए
पीपल के
पात हिले
कमल-पात बूँद-बूँद
सुख सहज सहेज रहे
कजरी ने बदरा से
उस सुख के हाल कहे
बार-बार मेघराज
बरगद से
गले मिले
भीज-भीज
फूलों की पगडंडी हुई साँस
धुली-धुली हवा भरे
मन में मीठे हुलास
ताप मिटे सारे ही
नहीं रहे
कोई गिले
--
कुमार रवींद्र
सदस्यता लें
संदेश (Atom)