महेंद्र आर्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महेंद्र आर्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 24 अक्टूबर 2011

ये है समाचार 15

संसद में सरकार
अदालत में तलवार
दोनों लाचार
ये है समाचार

मोहाली में हल्ला
सचिन का बल्ला
सोहैब बीमार
ये है समाचार

पाक से समीकरण
पी एम का निमंत्रण
गिलानी को स्वीकार
ये है समाचार

विकी लीक्स की मार
दोधारी तलवार
सब पर ही वार
ये है समाचार

- महेंद्र आर्य
(मुंबई)