मन की महक
बसी घर-अँगना
बनकर बंदनवार
नेह नर्मदा नहा,
छाछ पी, जमुना रास रचाए
गंगा 'बम भोले' कह चंबल
को हँस गले लगाए
कहे : 'राम जू की जय'
कृष्णा-कावेरी सरयू से-
साबरमती सिन्धु सतलज सँग
ब्रम्हपुत्र इठलाए
लहर-लहर
जन-गण मन गाए
'सलिल' करे मनुहार
विन्ध्य-सतपुड़ा-मेकल की
हरियाली दे खुशहाली
काराकोरम-कंचनजंघा
नन्दादेवी आली
अरावली खासी-जयंतिया
नीलगिरी, गिरि झूमें
चूमें नील-गगन को, लूमें
पनघट में मतवाली
पछुआ-पुरवैया
गलबहियाँ दे
मनाएँ त्यौहार
चूँ-चूँ चहक-चहक गौरैया
कहे हो गई भोर
सुमिरो उसको जिसने थामी
सब की जीवन-डोर
होली-ईद-दिवाली-क्रिसमस
गले मिलें सुख-चैन
मिला नैन से नैन
बसें दिल के दिल में चितचोर
बाज रहे
करताल-मंजीरा
ठुमक रहे करतार
--
संजीव सलिल
बसी घर-अँगना
बनकर बंदनवार
नेह नर्मदा नहा,
छाछ पी, जमुना रास रचाए
गंगा 'बम भोले' कह चंबल
को हँस गले लगाए
कहे : 'राम जू की जय'
कृष्णा-कावेरी सरयू से-
साबरमती सिन्धु सतलज सँग
ब्रम्हपुत्र इठलाए
लहर-लहर
जन-गण मन गाए
'सलिल' करे मनुहार
विन्ध्य-सतपुड़ा-मेकल की
हरियाली दे खुशहाली
काराकोरम-कंचनजंघा
नन्दादेवी आली
अरावली खासी-जयंतिया
नीलगिरी, गिरि झूमें
चूमें नील-गगन को, लूमें
पनघट में मतवाली
पछुआ-पुरवैया
गलबहियाँ दे
मनाएँ त्यौहार
चूँ-चूँ चहक-चहक गौरैया
कहे हो गई भोर
सुमिरो उसको जिसने थामी
सब की जीवन-डोर
होली-ईद-दिवाली-क्रिसमस
गले मिलें सुख-चैन
मिला नैन से नैन
बसें दिल के दिल में चितचोर
बाज रहे
करताल-मंजीरा
ठुमक रहे करतार
--
संजीव सलिल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें